मंत्री बृजेश पाठक ने भाजपा मुख्यालय पर सुनी जनसमस्याएं


20116747_1879863979001465_5516642583498285420_o

लखनऊ,।भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जन समस्याओं के निस्तारण के लिये कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे, पत्रकारों के सवालों के जबाब देते हुए मंत्री ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान 150 से अधिक मामले प्रस्तुत हुए मामले के उचित व त्वरित कार्यवाही के लिये 35 से अधिक जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया, कुछ मामलों में त्वरित कार्यवाही न किये जाने पर जबाव देते हुए मंत्री ने बताया कि जो लम्बित प्रकरण है उसमें से ज्यादा भूमि विवाद से संबन्धित है ऐसे मामले ज्यादातर पड़ोसी या परिवार के ही सदस्यों से संबन्धित होते है इसलिए उन मामलों के सुलझाने में थोड़ा समय लगता है।

हमारी सरकार एवं पार्टी हर पीड़ित पक्ष के साथ है, किसी भी गरीब व पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। श्री पाठक सुबह 11 बजे से 01 बजे तक जनसमस्याओं का निस्तारण किया। मंत्री के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति जनसमस्याओं के निराकरण में जुटे रहे। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर दिनांक 15 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चैधरी जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष डा0 राकेश त्रिवेदी एवं प्रदेश मंत्री धर्मवीर प्रजापति एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।


Scroll To Top
Translate »