लखनऊ: । उ0प्र0 डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री को प्रेषित संघर्ष नोटिस दिनांक 17 फरवरी 2016 के क्रम में आज दिनांक 20.02.2016 को लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, यू0पी0 प्रोजेक्ट कार्पोरेशन, आवास विकास परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, लघु सिंचाई, जल निगम आदि विभागों में बैठके की गयी एवं समस्त जनपद में डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया।
बैठकों में लगभग 500 सदस्य उपस्थित रहे, बैठकों में समस्त सदस्यों द्वारा हड़ताल पर जाने का (दिनांक 25.02.2016 से) घोषणा पत्र एवं माप पुस्तिका जमा कराने की कार्यवाही की गयी। मीटिंग में सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि हम लोग विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार का ध्यानाकर्षण करा चुके हैं, परन्तु सरकार द्वारा परन्तु सरकार द्वारा हठधर्मिता तथा असमानता की नीति अपनायी जा रही है। हमारी मुख्य माँग ग्रेड पे रू0 4800 तथा तीन प्रोन्नत वेतनमान का शासनादेश अभी तक निर्गत नहीं हुआ।
माँग पूरी न होने की दशा में 25 फरवरी 2016 से समस्त सदस्य हड़ताल पर चले जायेंगे। बैठक की समीक्षा जनपद अध्यक्ष इं0 श्रवण कुमार, सचिव इं0 राजर्षि त्रिपाठी एवं उपाध्यक्ष इं0 शाकेब अहमद ने किया। यह जानकारी प्रचार सचिव इं0 प्रदीप शुक्ला ने दिया।
https://rashtriyadinmaan.com

