सिंहस्थ के दौरान उज्जैन में हुई भारी बारिश, 6 लोगों की मौत और 50 से ज्यादा हुए घायल


 

5_1462449916  उज्जैन |   उज्जैन में हो रहे महाकुम्भ में गुरुवार शाम अचानक शुरू हुई भारी बारिश और तेज आंधी की वजह से सिंहस्थ मेला क्षेत्र में काफी तबाही मची। जहां एक ओर साधु-संतों के कई पंडाल गिर गए, वहीं एक साधु और तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ-साथ 50 से ज़्यादा लोग इस घटना में घायल हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सिंहस्थ के पर्व स्नान के लिए 25 लाख लोगों से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। लोगों ने बताया कि उज्जैन में दोपहर तक मौसम का मिजाज ठीक था, लेकिन शाम चार बजे के बाद मौसम का मिजाज़ बिगड़ता गया और तेज़ बारिश शुरू हो गई।

अचानक हुई इस बारिश ने सभी इंतजामों को खराब कर दिया और कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। इसके अलावा कई पंडाल गिर गए और इनमें से एक पंडाल के गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। ये पंडाल दत्त अखाड़ा क्षेत्र और चिंतामण क्षेत्र में बनाए गए थे। एक घटने तक हुई इस बारिश में काफी नुक्सान हुआ और कई लोग घायल भी हो गए।


Scroll To Top
Translate »