लखनऊ। राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद अमर सिंह सपा कार्यालय में मीडिया से मुखातिब हुए। उनके साथ मुलायम के छोटे भाई और प्रदेश के नगर विकास मंत्री शिवपाल सिंह यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने एक ओर जहां नरेंद्र मोदी की तारीफ की वहीं अमर ने कहा राजनाथ से उनके अच्छे सम्बन्ध है। वे गृह मंत्री है और आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) उनके पास है। अतः उनकी भी जिम्मेदारी बनती है। झारखंड-उड़ीसा के नक्सली यहां हैं जिसकी जानकारी खुफिया एजेंसियों को या तो थी नहीं और थी भी तो यह जानकारी उन्होंने राज्य को दी क्यों नहीं।
उन्होंने मथुरा काण्ड पर सपा का पक्ष रखते हुए यह तक कह डाला कि मैं हेमा मालिनी से प्यार करता हूँ।
बता दें कि हेमा मथुरा से भाजपा सांसद हैं। उन्होंने कहा हेमा जी सांसद हैं पर वो सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर रही थीं। फिर भी भाजपा के बड़े नेता आकर शिवपाल पर हमला करता है। साथ ही बिना साक्ष्य के आरोप लगाते हैं। यह आरोप प्रत्यारोप और झूठी राजनीती की जा रही है। उन्होंने भाजपा के कई नेताओं से अपनी और नेता जी (मुलायम सिंह) की करीबियों का जिक्र भी किया।
उन्होंने कहा एटा इटावा और मैनपुरी में ब्रह्मदत्त द्वेवेदि से खूब द्वन्द चलता था। पर उसके बाद भी नेता जी ने उनके कई काम किये। उन्होंने कहा चित्रकूट की कार्यसमिति में वह नानाजी देशमुख के यहाँ रुके थे और नानाजी ने उनका स्वागत भी किया था। उन्होंने कहा गुजरात के एक नेता हैं जो अहंकार से भरे रहते हैं। वह कभी सीधे मुंह बात नहीं करते।
मध्य प्रदेश के सबसे बड़े घोटाले, व्यापमं में वहां के मुख्यमंत्री शिवराज, छत्तीसगढ़ में हुई नक्सली घटना में मुख्यमंत्री रमन सिंह, हरियाणा घटना में खट्टर का त्यागपत्र क्यों नहीं हुआ। इस बात पर यह नेता कहते हैं कि वो घटना नहीं दुर्घटना है। मथुरा काण्ड में शहीद हुए सिपाहियों को उन्होंने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा जवान अपना कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए हैं। इसका दुख हमें भी। इस नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती।