मर्यादा में हो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता: राज्यपाल


 

f2a0269870c4f240484144dcf6b42837_M

लखनऊ। प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज कहा कि विश्वविद्यालयों में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हो लेकिन उसकी एक मर्यादा होनी चाहिए। जिससे छात्र और शिक्षक के अलावा देश का भी सम्मान बचा रहे। राज्यपाल आज राजभवन में महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राजनीति में महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए जिससे वह इस क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकें। उन्होंने खपत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मैनें सभी विश्वविद्यालयों में तिरंगा फहराने को लेकर मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र लिखा है। उन्होनें कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। शिक्षा में लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है। उच्च शिक्षा में महिलाएं बहुत अच्छा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने में लगा हूं।


Scroll To Top
Translate »