लखनऊ | उत्तर प्रदेश के 2017 के चुनावों मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं रखना चाहती है। भाजपा असम में जीत के बाद उत्तर प्रदेश में भी अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहती है।
- सूत्रों के अनुसार, भाजपा उत्तर प्रदेश के लिये पार्टी के कद्दावर नेता कल्याण सिंह को चुनाव प्रचार की कमान सौंप सकती है।
- कल्याण सिंह वर्तमान में राजस्थान के गवर्नर हैं।
- भारतीय जनता पार्टी के नेता कल्याण सिंह को सक्रिय राजनीतिज्ञ माना जाता है।
- प्रदेश चुनावों में कल्याण सिंह जैसे नेता की मौजूदगी भाजपा के लिए राज्य में वापसी का मौका बन सकती है।
- वर्तमान समय में भाजपा की ओर से बसपा प्रमुख और सपा सुप्रीमो को टक्कर देने में कल्याण सिंह सबसे मजबूत दावेदार हैं।
- गौरतलब है कि, कल्याण सिंह 2 बार सूबे के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और प्रदेश के सभी समीकरणों से वो बखूबी वाकिफ हैं।
- बसपा और सपा में मुख्यमंत्री उम्मीदवार मायावती और अखिलेश यादव ही रहेंगे।
- हालाँकि, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही कहा था कि, यूपी में पार्टी के मुकाबले में सिर्फ समाजवादी पार्टी ही है, जिसका खंडन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया और कहा कि, समाजवादियों का मुकाबला किसी से नहीं।
- इसके अलावा भाजपा दिल्ली की गलती यहाँ नहीं दोहराना चाहेगी, जब हर्षवर्धन के बजाय किरण बेदी को सीएम का उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
- जिसका खामियाजा उन्हें हार कर भुगतना पड़ा था।
- सूबे के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी असम की तर्ज पर चुनाव लड़ेगी।