लखनऊ ।समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जैन समाज के लोगों ने सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव का सम्मानकिया। बडी संख्या में जैन समुदाय के लोग उपस्थित रहे धमार्थ कार्य मंत्री विजय मिश्र भी उपस्थित रहे। सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव ने जैन समुदाय से जुडी छोटी-बडी यादों साझा किया। सपा सुप्रिमो मुलायम सिंह यादव ने बताया कि जैन समाज का उनका बचपन से जुडाव रहा है। जब बचपन मे पढने जाते थे तब भी जैन समाज के लोगो के साथ मेरा उठना बैठना होता था। उसके बाद शिक्षक बने तब भी जैन समाज के लोगों से मेरा जुडाव लगा रहा है। जैन धर्म बहुत ही त्याग और तपस्या वाला धर्म है। जैन धर्म के भगवान महावीर ने भारत की संस्ैति मे बहुत योगदान दिया है।
वही अंबेडकर जंयती मानये जाने के सवाल पर मुलायम सिंह यादव ने कहाकि अंबेडकर किसी एक जाति के नेता नही है। सभी लोगो को उनका जन्मदिन मानने को अधिकार है। डाॅ. अम्बेडकर ने अपने जीवन मे बहुत संघर्ष किया है। उन्होने के सभी के लिए लडाई लड़ी है। सपा मुखिया ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर किसी एक जाति के नेता नहीं थे। बाबा साहब ने सभी जातियों का ख्याल रखा। साथ ही दलितों को लेकर फैले छुआछूत को समाज से खत्म कराने का काम भी जोरदार तरीके से किया। इसी योगदान के कारण सपा उनका सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि जैन धर्म भी गरीबों की मदद करने का संदेश देता है। इस मौके पर मुलायम को जैन समाज की ओर से सम्मानित किया गया। मंगलायतन विश्वविद्यालय के निर्माण में सहयोग करने पर जैन समाज ने उनका आभार भी जताया।
सपा मुखिया ने अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि गरीबों और मजलूमों की मदद करें। सभी के साथ बराबरी का व्यवहार करें। मुलायम ने कहा कि उन्होंने खुद भी जैन समाज के आदर्शों पर चलने की कोशिश की है। साथ ही गरीबों की मदद का हर संभव प्रयास किया है। कार्यमम के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड का अध्यक्ष बनने से सम्बंधित मीडिया के एक सवाल पर मुलायम ने कहा कि बेमौसम का सवाल मत करिये।