लालबाग मुख्यालय पर नगर निगम कर्मियों में जनजागरण करेगें
18 को मुख्यालय पर जोरदार धरना
लखनऊ । नगर निगम कर्मचारी संघ लखनऊ शासन स्तर पर लम्बित पाॅच मांगों के निस्तारण न होने तथा नगर विकास विभाग की कार्यशैली से क्षुब्ध होकर 16 मई को काला दिवस मनाएंगा। लम्बित मांगों के लम्बे समय से निस्तारित न होने से आक्रोषित कर्मचारियों का प्रस्तावित आन्दोलन जारी है। आन्दोलन के क्रम में 28 अप्रैल से जारी जनसभाओं के दौर में 13 मई को नगर निगम मुख्यालय मंे दोपहर दो बजे बजे से जनसभा स्थानीय निकाय महासंघ के अध्यक्ष शशि कुमार मिश्रा अध्यक्षता मेें सम्पन्न हुई।
इस दौरान मुख्यालय के शतप्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थित देख कार्यकार्यकारिणी जोश में आ गई और 18 को नगर निगम मुख्यालय पर जोरदार धरना प्रदर्शन का इरादा जताया। नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनंद वर्मा और महामंत्री रामअचल ने संयुक्त रूप से बताया कि 16 मई को काला फीता बाॅधकर काला दिवस मनाते हुए कार्य सम्पादन किया जाएगा। 18 मई को मुख्यालय पर एक दिवसीय विरोध धरना, 19 एवं 20 मई को कार्य बहिष्कार तथा इसके उपरान्त भी समस्याओं का निस्तारण न होने पर हड़ताल की घोषणा की जा सकती है।
आज के जनजागरण सभा कार्यक्रम में मो.अकील (प्रदेश संगठन मंत्री), गोमती प्रसाद द्विवेदी(संरक्षक), राम अचल (महामंत्री), सै.कैसर रजा, ओम प्रकाश उप्रेती, मो. शोएब (उपाध्यक्ष), शमील एखलाक (संगठनमंत्री), हेमन्त कुमार (कोशाध्यक्ष), गुरमीत सिंह, श्रीमती विमला तिवारी, मिर्जा इरशाद बेग (मंत्री), सतेन्द्र कुमार (प्रचार मंत्री), अरविन्द कुमार (रुप), रामचन्दर यादव, श्रीमती रेखा यादव, श्रीमती विजय लक्ष्मी, अर्जुन यादव, शत्रोहन (सदस्य कार्यकारिणी) ने सम्बोधित किया। इस दौरान नगर निगम मुख्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।
वक्ताओं ने कहा कि नगर निगम प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लम्बित मांगो का निराकरण यदि समय रहते नही किया जाता है तो 16 मई 2016 को नगर निगम कर्मचारी काला फीता बांधकर अपने कार्य को सम्पादित करते हुए निगम प्रषासन एवं उत्तर प्रदेश शासन के प्रति आक्रोष व्यक्त करते हुए काला दिवस के रूप में मनायेगा। यदि मांगो पर फिर भी कोई सकारात्मक निर्णय नही होता है तो 18 मई 2016 को पुनः मांगो के प्रति ध्यानाकर्षण करने हेतु नगर निगम मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जायेगा एवं मांगो की पूर्ति फिर भी नही होती है तो 19 एवं 20 मई 2016 को विरोध स्वरूप दो दिवसीय कार्यबन्दी कर नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सभा के माध्यम से निगम प्रशासन एवं उत्तर प्रदेश शासन को मांगो पर सार्थक निर्णय करने हेतु विवश किया जायेगा अन्यथा की दशा में उसी दिन अगले आन्दोलन की घोषणा की जायेगी।
उत्तर प्रदेश शासन स्तर पर लम्बित मांगें
1ः- निगम कर्मचारियों/अधिकारियों को सामान्य कर (गृहकर) जलकर एवं सीवर कर से अवमुक्त किया जाना।
2ः- 108 के अन्तर्गत नियुक्ति कर्मचारियों का विनियमितिकरण किया जाना।
3ः-मास्टर पालिसी संख्या-जीएसएलआई 20772464 के अन्तर्गत सभी नियमित कर्मचारियों को बीमा परिधि में लाया जाना।
4ः- सरकारी सेवक (चिकित्सा परिचर्चा) नियमावली 2011 के अन्तर्गत दावा प्रस्तुत करने हेतु नियत समय सीमा के सम्बन्ध में स्थिति स्पष्ट किया जाना।
5ः- प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रेषित मांगो का तत्काल निराकरण किया जाना।