लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी 25 नवम्बर से अलीगढ, कन्नौज, वाराणसी, आजमगढ, में सात द्विवसीय धरना देगी। इन धरनों में आस-पास के जिलों के एक-एक जनपद के लोग क्रमवार उपस्थित रहेगें । 25 नवम्बर सेे होने वाले धरने की तैयारी की दृष्टि से 19 से 22 नवम्बर के बीच इन जिलों में तैयारी बैठके होगी जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी स्वयं उपस्थित रहेगें।
प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने बतया कि बताया कि वैसे तो सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खडे है किन्तु धरने के दौरान विशेष रूप से अलीगढ में गगन की हत्या, कन्नौज में देवी प्रतिमा विर्सजन के समय जनता पर गोली चलाना और उसके बाद कन्नौज प्रशासन द्वारा एक तरफा कार्यकर्ताओं और बहुसंख्यक जनता का उत्पीडन करना, काशी में सभासद शिव सेठ की हत्या तथा आजमगढ़ में सिंहासन यादव, एडवोकेट की हत्या और इसके बाद थाने से सम्बधित घटना में महराजगंज बाजार के व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीडन, महिलाओं के साथ पुलिस की बदसलूकी और निर्दोश नौ लोगो को जेल भेजने के विरोध में प्रमुख रूप से यह सात द्विवसीय धरना होगा।
उन्होंने बताया कि समान्यतः धरने में सम्बधित संगठनात्मक क्षेत्र के एक जनपद के प्रतिनिधि एक दिन धरने पर रहेगें उनके साथ उस क्षेत्र के सांसद, विधायक भी इस दौरान उपस्थित रहेगें। आन्दोलन की तैयारी की दृष्टि से 19 नवम्बर को अलीगढ में रमेश विधूडी, गोपाल टण्डन 20 नवम्बर को कन्नौज में स्वतंत्र देव सिंह, समीर सिंह 21 नवम्बर को वाराणसी में सुनील ओझा, रमापति शास्त्री 22 नवम्बर को आजमगढ में धर्मपाल सिंह, पंकज सिंह बैठकों में विशेष रूप से उपस्थित रहेगें इन सभी बैठकों में प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी उपस्थित रहेगें। सांसद, विधायक, सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी आन्दोलन वाले जिलों के निवासी प्रदेश पदाधिकारी एव उस जिला के जिला पदाधिकारी एवं निवर्तमान जिला अध्यक्ष के साथ ये बैठके होगी।
श्री पाठक ने बताया कि प्रदेश में अराजकता का वातावरण है लचर कानून व्यवस्था आम आदमी पर भारी पड़ रही है। राज्य में बहू-बेटियों की अस्मत सुरक्षित नहीं है, महिला उत्पीडन के मामले में देश के अग्रणी राज्य का खिताब लिये प्रदेश में अपहरण एक उद्योग का रूप ले रहा है जगह-जगह सत्ता के मद में चूर सपाई पुलिस वालों पर कहर बनकर टूट रहे हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

