बम की खबर के बाद खाली करवाया गया लंदन ब्रिज और BBC दफ्तर, पूरा इलाका सील


london_120115092508

लंदन |    सेंट्रल लंदन   स्थित मीडिया हाउस बीबीसी के हेडक्वार्टर को बम की खबर के बाद मंगलवार शाम को खाली करवा लिया गया है. आईटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, दफ्तर के निकट एक संदिग्ध गाड़ी खड़ी है, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. इसके साथ ही लंदन ब्रिज को भी खाली करवाया गया है.

जानकारी के मुताबिक, लंदन के पोर्टलैंड स्ट्रीट स्थित बीबीसी (ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन) हेडक्वॉर्टर में मौजूद दफ्तरों को वहां बम की खबर के बाद खाली करवाया गया है. दूसरी ओर, लंदन ब्रिज पर भी एक संदिग्ध पैकेट मिला है, जिसके बाद ब्रिज से भी लोगों को हटाया गया है. मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि अभी पूरे इलाके की जांच चल रही है. बम को लेकर किसी नियत स्थान की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

 

दोनों ही जगहों पर खबर मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है. पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और लोगों की आवाजाही को फिलहाल रोक दिया गया है. अभी हाल ही ब्रिटेन के दूसरे सबसे व्यस्त एयरपोर्ट गैटविक को संदिग्ध पैकेट मिलने के बाद आतंकवादी हमले के डर से उसे खाली करा दिया गया था


Scroll To Top
Translate »