PM मोदी पहुंचे चेन्नई, दिया 1 हजार करोड़ का राहत पैकेज


 

2015_12image_16_19_042983980modichennai-llचेन्नईः तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के रुकने से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बाढ़ की त्रासदी से अब तक 269 लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट है। हालात का जायजा लेने पहुंचे PM मोदी ने 1000 करोड़ की तुरंत राहत का एेलान किया।

चेन्नई और तमिलनाडु के अन्य इलाकों में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से आज दूसरे दिन भी जनजीवन ठप रहा हालांकि कल रात से बारिश बंद है जिससे लोगों को थोड़ी राहत जरुर मिली है लेकिन आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस एरावत चिकित्सीय उपकरण, दवाओं और चिकित्सकों के साथ चेन्नई के लिए निकल पड़ा है। पोत में 20 गोताखोर एवं तैराक और 15 नौकाएं भी हैं।

PM मोदी ने किया 1000 करोड़ की तुरंत राहत का एेलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का आज हवाई सर्वेक्षण करने के बाद राज्य में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए और 1000 करोड़ रुपए तत्काल जारी करने की घोषणा की। मोदी ने नौसैनिक ठिकाने ‘आईएनएस अड्यार’ से जारी एक बयान में कहा, ‘‘राहत कार्यों के लिए भारत सरकार की आेर से 1000 करोड़ रूपये तत्काल जारी किए जाएंगे। यह 940 करोड़ रूपये के अतिरिक्त होगा जिसे केंद्र की आेर से पहले जारी किया गया था।’’

मोदी के साथ राज्यपाल के. रोसैया और मुख्यमंत्री जे जयललिता भी थीं। मोदी ने अपने संक्षिप्त बयान की शुरुआत तमिल भाषा में इस वाक्य से की जिसमें उन्होंने तमिलनाडु के लोगों से कहा, ‘‘मैं आपकी सहायता के लिए तत्पर रहूंगा।’’  मोदी ने इसके बाद अंग्रेजी में कहा कि उन्होंने मानसून के प्रकोप से हुई क्षति और मुसीबत को देखा है।


Scroll To Top
Translate »