इस्पेक्टर मनोज मिश्रा के परिजनों से मिले प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी


images (49)लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी आज बरेली जनपद के फरीदपुर में पशु तस्कर के गोली का शिकार सब इस्पेक्टर मनोज कुमार मिश्रा के पैतृक घर हरदासपुर लखीमपुर जाकर उनके पिताश्री श्याम मुरारी मिश्रा एवं परिवारिजनों से सम्पूर्ण घटनाक्रम की जानकारी हासिल की।
प्रदेश अध्यक्ष डा0 बाजपेयी ने कहा कि पशु तस्करों की गोली के शिकार मृत इस्पेक्टर के परिजनो से मुख्यमंत्री की वार्ता को एक माह पूर्ण हो गया लेकिन परिणाम संतोषजनक नहीं आया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्पूर्ण प्रकरण का विशलेषण करके आगामी रणनीति बनायेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, जिलाध्यक्ष विनोद मिश्रा, शरद बाजपेयी, राकेश शुक्ला, उमाशंकर मिश्र, अनुपम अवस्थी, आशु मिश्रा, अनूप शुक्ला, आचार्य संजय, ब्रजेश आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Scroll To Top
Translate »