सपा ने घोषित किये तीन प्रत्याशी


download (1)लखनऊ  |
        समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव की अनुमति से राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश विधान सभा के तीन रिक्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए है।
विधान सभा क्षेत्र मुजफ्फरनगर से श्री गौरव स्वरूप पुत्र स्व0 चितरंजन स्वरूप, विधान सभा क्षेत्र देवबंद (जिला सहारनपुर) से श्रीमती मीना सिंह पत्नी स्व0 राजेन्द्र सिंह राणा तथा विधान सभा क्षेत्र बीकापुर (जिला फैजाबाद) से श्री आनन्द सेन पुत्र स्व0 मित्रसेन यादव समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी होगें।

Scroll To Top
Translate »