श्री गौरव भाटिया को उच्चतम न्यायालय मानद सचिव के पद पर हुई जीत पर बधाई


uu8776ty65लखनऊ:  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपर महाधिवक्ता, उ0प्र0 श्री गौरव भाटिया की उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के चुनाव में मानद सचिव के पद पर हुई जीत पर बधाई दी है। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि श्री भाटिया बार और बेन्च के रिश्तों को और अधिक सहयोग के साथ मजबूत बनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री गौरव भाटिया ने उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के त्रिकोणीय चुनावी मुकाबले में मानद सचिव के पद पर जीत हासिल की।
——–

Scroll To Top
Translate »