नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने सांसद कीर्ति आजाद को पार्टी से निलंबित कर दिया है। गौरतलब है कि डीडीसीए मामले में कीर्ति आजाद ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर धांधली के आरोप लगाए थे। कीर्ति आजाद ने ट्वीट कर वित्त मंत्री अरुण जेटली को नपुंसक भी बताया था।
हालांकि, इसके बाद कीर्ति आजाद ने अपने अकाउंट हैक होने की बात कही थी। इससे पहले पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और संघ के थिंक टैंक रामलाल, कीर्ति आजाद को जेटली के खिलाफ बोलने पर आगाह कर चुके थे। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बीजेपी के इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। गौर हो कि कीर्ति आजाद बिहार के दरभंगा से बीजेपी के सासंद है।
https://rashtriyadinmaan.com

