लखनऊ | भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय सुशासन दिवस के रूप में पूरे प्रदेश में मनाया तथा एक सप्ताह तक सुशासन सप्ताह का शुभारम्भ हुआ।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि सुशासन दिवस पर वक्ताओं ने अटल जी के शतआयु की कामना की तथा वक्ताओं ने केन्द्र सरकार के विकास ऐजेण्डे की चर्चा कार्यकर्ताओं के मध्य की। वक्ताओं ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व की सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है सरकार गरीबों के कल्याण, किसानों के विकास के प्रति समपर्ति है।
प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी कुडि़या घाट पर आयोजित संगोष्ठी और सहभोज में भाग लिया इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार बरेली, झांसी में रवि शर्मा, आगरा में केन्द्रीय मंत्री प्रो0 राम शंकर कठेरिया और प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दुबे, गोरखपुर में सांसद योगी आदित्यनाथ जी, बुलन्दशहर क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह, अलीगढ़ सांसद सतीश गौतम, फतेहपुर में विधायक विक्रम सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, औरैया में क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचंद्र मिश्र, सांसद अशोक दोहरे, अकबरपुर में सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, श्याम बिहारी मिश्र, अनिल शुक्ल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहें।
https://rashtriyadinmaan.com

