सिंचाई मंत्री ने परिकल्प भवन में नए प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया


 89b72a7fee739487df9fb43d49d4d914_M

लखनऊ: प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव आज डा0 राम मनोहर लोहिया परिकल्प भवन में नव निर्मित डा0 राम मनोहर लोहिया प्रेक्षागृह का उद्घाटन किया।

सिंचाई मंत्री ने इस अवसर पर सिंचाई विभाग द्वारा में कराये गये इतिहासिक परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में किसी भी सरकार ने किसनों के लिए इतना कार्य नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सिर्फ उत्तर प्रदेश ही ऐसा प्रदेश है जहां किसानों को मुफ्त सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया गया है इसके साथ ही पूरे प्रदेश में सभी नहरों, माइनरों एवं रजबहों की सिल्ट सफाई कराके पानी को टेल तक एवं टेल से खेत तक पानी को पहुंचाया गया है। श्री यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई जल प्रबन्धन की प्रसंशा पूरे विश्व में हुई है।

श्री यादव ने कहा कि जल प्रबन्धन विषय पर आगामी 21 एवं 29.01.2016 को दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। सेमिनार लगभग 10 देशों के जल प्रबन्धन से जुड़े विशेषज्ञ वैज्ञानिक भाग लेंगे। इसमें विचार किया जायेगा कि कैसे बिना पानी बर्बाद हुए अधिक  से अधिक सिंचाई हेतु उपयोग किया जाये।

सिंचाई मंत्री ने इस अवसर पर प्रेस प्रतिनिधियों से भी जल प्रबन्धन एवं सिंचाई पर अपने विचारों/ सुझाओं को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आप के सुझाओं पर भी अमल किया जायेगा।


Scroll To Top
Translate »