मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 17 जनवरी को ट्विटर से ब्रेक ले लिया था, लेकिन अब वह अपनी नई फिल्म की अपडेट देने ट्विटर पर वापस गई हैं। सोनाक्षी सिल्वर स्क्रीन पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम की बहन हसीना पारकर का किरदार निभाने के लिए तैयारी कर रही है।
सोनाक्षी हसीना पारकर के जीवन पर बनने वाली बायोपिक में लीड रोल निभाने जा रही है। सोनाक्षी को फिल्म की कहानी बेहद पसंद आई है। सोनाक्षी सिन्हा ने 17 जनवरी को ट्वीट किया था ‘खुद से जुड़ने के लिए सबसे दूर होना पड़ता है! ट्विटर ब्रेक’ लेकिन अब वह ट्विटर पर वापस आ गई हैं।
सोनाक्षी ने दुबारा ट्वीट में लिखा की ‘हसीना..के बारे में अपडेट देना है। मैं इसकी डेट्स पर काम कर रही हूं। यह फिल्म मेरे लिए बहुत खास है। मैं अपने स्तर पर बेहतर कोशिश कर रही हूं कि इसकी डेट्स के साथ तालमेल बैठा सकूं। ब्रेक से वापसी’
https://rashtriyadinmaan.com

