सैयद मोदी बैडमिण्टन 26 जनवरी से लखनऊ में


 

7cacf878ef8f71bf0774c7e77ec34055_M

लखनऊ |सैयद मोदी इण्टरनेशनल बैडमिण्टन प्राइजमनी टूर्नामेण्ट 26 जनवरी से 31 जनवरी तक बीबीडी बैडमिण्टन एकेडमी में खेला जायेगा।

यूपी बैडमिण्टन एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक रंजन ने आज एक  प्रेस वार्ता में प्रतियोगिता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि एक लाख बीस हज़ार अमरीकी डाॅलर वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में इस बार 29 देशों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिसमें चीन के शटलर भी शामिल हैं जो पहली बार सैयद मोदी बैडमिण्टन में प्रतिभाग करेंगे।

यूपीबीए और प्रतियोगिता के सेक्रेट्री डा 0 विजय सिन्हा ने बताया कि क्वालीफाईग राउण्ड 26 जनवरी से और नाॅक आऊट राउण्ड 27 जनवरी से खेले जायेंगे। मिस्टर सिन्हा ने बताया कि चूंकि ओलम्पिक से पूर्व यह अन्तिम प्रतियोगिता है इसलिये खिलाडि़यों के लिये इस प्रतियोगिता का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस प्रतियोगिता को जीतने वाले खिलाड़ी को 7000 और रनर अप को 5950 रैंकिग प्वाइंट प्राप्त होंगे। उन्होंने साईना नेहवाल के प्रतियोगिता में खेलने की पुष्टि करते हुए कहा कि पी वी सिन्धु, पी कश्यप, ए जयराम, ज्वाला गुट्टा, अश्वनी पोनप्पा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रहेगी। विदेशी खिलाडि़यों में इण्डोनेशिया के सेमी सुगियार्ताे, डेनमार्क के मथायस बो और रूस के ब्लादिमीर इवानोव के अतिरिक्त और भी कई ख्यातिप्राप्त इंटरनेशनल खिलाडी प्रतियोगिता की शोभा बढ़ायेंगे।

टूर्नामेंट में सिंगल्स मुकाबलों के विनर को 9000 डालर और रनर अप को 4560 डालर की इनामी राशि प्रदान की जायेगी जबकि डबल्स मुकाबलों में विजेता जोड़ी को 9480 डालर और रनर अप को 4560 डालर की इनामी रकम मिलेगी।

प्रतियोगिता के रेफ़री की भूमिका मलेशिया के एन्थोनी लिंगयान निभोंगे जबकि चीन के डेविड चांग उनके सहायक के रूप में मौजूद रहेंगे।


Scroll To Top
Translate »