ममता के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल राष्ट्रविरोधियों का गढ़ बना: अमित शाह


 

shah-patrika-l बंगाल |     रविवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष चुने गए अमित शाह ने हावड़ा रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस को निशाने पर लिया है.

अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस पर शारदा चिटफंड घोटाला और आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोप लगाया है. साथ ही, उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का अड्डा बन चुका है.

अमित शाह ने कहा, ‘पूरी दुनिया उन्हें बंगाल के मुख्यमंत्री के तौर पर जानती है, लेकिन चिटफंड घोटाले में संलिप्त लोगों के लिए वह एक चित्रकार हैं. वे उनकी बनाई पेंटिंग्स को इतना पसंद करते हैं कि उसे करोड़ों रुपये में खरीदते हैं.’

खागरागढ़ विस्फोट पर बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि आखिर ऐसी हर घटना के साथ तृणमूल क्यों जुड़ी रहती है?

उन्होंने कहा, ‘क्या यह सिर्फ संयोग है कि जब भी यहां कहीं विस्फोट होता है तो विस्फोट के लिए इस्तेमाल घर या विस्फोट में मारे गए लोगों का संबंध तृणमूल से निकल आता है? क्या यह सिर्फ संयोग भर है? नहीं, वास्तव में ऐसा इसलिए है, क्योंकि आपकी पार्टी इन सबसे जुड़ी हुई है.’


Scroll To Top
Translate »