प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने गोमती नदी के दायें तटबन्ध पर अमर शहीद पथ से 45 मीटर मास्टर प्लान रोड तक बन्धे का निर्माण कार्य यथाशाीघ्र प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि आवास विकास अवस्थापना निधि से सिंचाई विभाग को बन्धे का निर्माण कार्य यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु लगभग 10 करोड़ रुपये की धनराशि यथाशीघ्र निर्गत कराना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग को बन्धे का निर्माण कार्य अपने विभागीय बजट में नियमानुसार आवश्यक धनराशि सुनिश्चित कराकर बन्धे का निर्माण कार्य निर्धारित मानक एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में आवास विकास, सिंचाई विभाग एवं लखनऊ विकास प्राधिकरण सहित अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों की बैठक कर मुख्यमंत्री द्वारा घोषित बन्धे का निर्माण यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक निर्देश दे रहे थे।
बैठक में प्रमुख सचिव आवास श्री सदाकांत, सचिव सिंचाई श्री अनिल सागर सहित अन्य सम्बन्धित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
https://rashtriyadinmaan.com

