7.5 रुपये में हुई वरुण एरॉन-रागिनी की शादी, 4 फरवरी को होगा रिसेप्शन


varun_aaron

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने सोमवार को अपनी दोस्त रागिनी सिंह के साथ कोर्ट मैरिज कर ली। जमशेदपुर कोर्ट में दोनों ने महज साढ़े सात रुपये में शादी कर ली। 4 फरवरी को वरुण-रागिनी अपनी रिसेप्शन पार्टी देंगे।

किसी सेलिब्रिटी की इतनी सिंपल शादी कम ही देखने को मिलती है। शादी का आवेदन देने में वरुण के ढाई रुपये लगे जबकि पांच रुपये का शुल्क कोर्ट में लगा। दोनों 4 फरवरी को सेंट मैरी चर्च में पारंपरिक तरीके से शादी के बंधन में बंधेंगे।

रिसेप्शन पार्टी में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, हरभजन सिंह समेत अन्य दिग्गज क्रिकेटर पहुंच सकते हैं।

सिंपल शादी
वरुण ने रागिनी के साथ कोर्ट मैरिज की। रागिनी की मां सुचित्रा सिंह ने रजिस्ट्री ऑफिस में लड्डू बांटकर शादी की खुशियां मनाई। इस मौके पर वर-वधू दोनों पक्ष के लोग पहुंचे थे। वरुण और रागिनी की शादी को लेकर रजिस्ट्री ऑफिस में खूब गहमागहमी रही। दोनों ठीक सवा दस बजे अपने परिजनों और मित्रों के साथ रजिस्ट्री ऑफिस पहुंच गए थे। उनके लॉयर हर्ष पांडेय ने विवाह की कागजी प्रक्रिया शुरू की। इस बीच सूचना पाकर बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी वहां पहुंच गए।

 


Scroll To Top
Translate »