हैदराबाद/नई दिल्ली. आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम कोस्ट पर दुनिया के 50 देशों की नेवी अपनी ताकत दिखाने जा रही हैं। गुरुवार से शुरू होने वाला इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 8 फरवरी तक चलेगा। इंडियन नेवी की ईस्टर्न कमांड इसकी खास तैयारी कर रही है। फ्लीट रिव्यू एक तरह से अलग-अलग देशों की नेवी की ज्वाइंट एक्सरसाइज है।
पीएम-प्रेसिडेंट भी होंगे प्रोग्राम में शामिल…
– 6 फरवरी को प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी इंडियन नेवी की ताकत से रू-बरू होंगे।
– पीएम मोदी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, तीनों सेनाओं के चीफ और 10 राज्यों के सीएम इसमें शामिल होंगे।
– आजादी के बाद से अब तक भारत में 10 फ्लीट रिव्यू हो चुके हैं, जिनमें सबसे पहला 1953 और आखिरी 2011 में मुंबई कोस्ट पर हुआ था।
https://rashtriyadinmaan.com

