खास बात ये है कि जिस समय यह जमीन दी गई उस समय राज्य के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी थे। अनार पटेल की कंपनी को दी गई कुल 400 एकड़ जमीन गिर अभ्यारणय के पास है जिसे काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
अनार पटेल खुद को सोशल वर्कर और एंटरप्रन्योर बताती हैं। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी रजिस्ट्रार को उन्होंने जो सूचनाएं दी हैं उसमें उनकी कंपनी वाइल्डवूड्स रिसोर्ट्स एंड रियलिटीज के अन्य प्रमोटरों के बीच हुए लेनदेन की जानकारी देखी जा सकती है। जिस समय अनार पटेल को यह जमीन आवंटित की गई थी उस समय आनंदीबेन ही राज्य की रेवेन्यू मिनिस्टर थी। इस जमीन को आंवटित करने वाला नोडल विभाग रेवेन्यू मिनिस्टरी के पास ही था। मुख्यमंत्री बनने के बाद भी आनंदीबेन ने वह मंत्रालय अपने पास ही रखा है।
वाइल्डवुड्स के प्रमोटर दक्षेश शाह और अमोल श्रीपाल सेठ से अखबार ने इस संबंध में बात की। इस संबंध में सवाल अनार पटेल और मुख्यमंत्री आनंदीबेन से भी किए गए थे।
लेकिन प्रदेश सरकार की ओर से उनके सवालों का कोई जवाब नहीं दिया गया। जबकि अनार पटेल और उनके अन्य सहयोगियों ने बताया कि सभी लेनदेन पूरी तरह वैध हैं।
https://rashtriyadinmaan.com

