मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सबूत पेश कराये, अन्यथा कार्यवाही करें—- पाठक


dfdfre443e45e4लखनऊ |  भारतीय जनता पार्टी ने अखिलेश सरकार के बड़बोले, बदजुबान और निरर्थक बयानबाजी के आदी मंत्री आजम खां से सवाल करते हुए कहा कि दाउद के पैसे से अपने नेता मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाने वाले आजम खां सवाल खड़े करने के बजाय अपनी जानकारी का आधार बताये ? प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अखिलेश सरकार की विफलताओं के ध्यान हटाने, नाकामी पर पर्दा डालने के लिए, अपने सबसे करीबी मंत्री से मुख्यमंत्री निरर्थक बयानबाजी करा, विधानसभा में मुद्दा उठा, राज्य में बढ़ती भ्रष्टाचार और बेरोजगारी, रोजगार के लिए भटक रहे युवा और सरकार के नीतियों से पीडि़त होते किसान पर चर्चा से बचना चाहते है।
मंगलवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश के नगर विकास कल्याण मंत्री आजम खां द्वारा सदन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दाउद रिश्तों पर स्पष्टीकरण की मांग करने के समाचार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यद्यपि जिस दल में वे है, जिस सरकार में है उनके वे लोग ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेते है तथपि उनके इस अनर्गल बेबुनियादी आरोपों पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने, भारतीय जनता पार्टी ने स्पष्ट कर दिया सफाई दे दी, किन्तु दाउद के पैसे से मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते नेता ने आज तक नही बताया कि उन्हें कितने पैसे मिले, कितने खर्च हुए, यह पैसा किस तरह से उनके पास आया, इस पैसे को लेने के लिए उनकी कैसे दाउद से बातचीत हुई, माध्यम कौन था, किस संचार के माध्यम से संवाद हुआ और किस रास्ते यह पैसा उनके पास आया।
उन्होंने कहा कि सभी मोर्चो पर नाकामी के प्रश्नों से जुझ रही राज्य की अखिलेश सरकार न तो सदन के बाहर, न ही सदन के भीतर सवालों का उत्तर दे पा रही है। अखिलेश राज में सपा के गुंडों की गुंडई चरम पर है, मुख्यमंत्री इस गुंडागर्दी को रोक पाने में पूरी तरह से विफल रहे हैं। अपराध नियंत्रण ब्यूरो की रिपोर्ट कहती है कि प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 10 बलात्कार की घटनाएं, हर आधे घंटे के अंदर एक हत्या, लगभग प्रत्येक एक घंटे के अंदर एक मासूम का अपहरण हो जाता है, महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध में बेतहाशा वृद्धि हुई है।
श्री पाठक ने कहा कि भ्रष्टाचार और विफलताओं को छुपाने के लिए अनर्गल और बेबुनियाद आरोपो के बजाय तथ्य पेश करे आजम खां। सदन में जनहित के उठते सवालो का उत्तर दें। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने मंत्री आजम खां के प्रधानमंत्री की पाकिस्तान की यात्रा के संबन्ध में लगाए गये आरोपों का सबूत पेश करें नहीं तो देश के गरीबों, युवाओं के उत्थान के लिए अनवरत काम करने वाले विकास पुरूष प्रधानमंत्री की छवि को बदनाम करने के लिए प्रदेश और राष्ट्र की जनता से माँफी मांगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव में थोड़ी भी नैतिकता है तो अपने लाडले मंत्री से सबूत पेश कराये, अन्यथा कार्यवाही करें।

Scroll To Top
Translate »