पत्रकार की हत्या, ध्वस्त कानून व्यवस्था का नमूना: डाॅ0 मनोज मिश्र


 

fffdrfdeejjjkkkiiiuuy

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने सूबे की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाये है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 मनोज  मिश्र ने सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना में पत्रकार की हत्या को सूबे की ध्वस्त कानून व्यवस्था को जिम्मेदार बताया। डाॅ0 मिश्र ने कहा कि जब पत्रकार, नेता, एडवोकेट एवं व्यापारी सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या हालत होगी?

प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रतिदिन हत्याऐं एवं बलात्कार हो रहे है। सरकार निष्क्रिय है। सरकार की  डायल 100 और 1090 व्यवस्थाऐं फेल है। सरकार के दावे बडे-2 हैं। धरातल पर कुछ भी नहीं है। पत्रकारों की हत्या की सीरीज बनती जा रही है। पत्रकार जगेन्द्र सिंह पर सपा के वरिष्ठ मंत्री का हाथ था। मीडिया की आवाज दबाने की कोशिश जा रही है।

प्रवक्ता डाॅ0 मिश्र ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था निचले पायदान में पर है। लूटपाट, हत्या, बलात्कार जैसी घटनाऐं सड़क पर रोज-2 घट रही है। डाॅ0 मिश्र ने मांग की कि पत्रकारों सुरक्षा सुनिश्चित की जाये। कानून व्यवस्था में सुधार हो उपाय किये जाये।


Scroll To Top
Translate »