पाकिस्तानी राष्ट्रपति वेलेनटाइन डे मनाने के खिलाफ


presednt

पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने अपने देशवासियों से कहा है कि वे वेलेनटाइन डे मनाने से परहेज करें क्योंकि पश्चिमी देशों की परंपरा हमारी संस्कृति का हिस्सा नहीं है। हुसैन छात्रों की एक सभा में कहा कि हमें वेलेनटाइन डे मनाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसका हमारी सभ्यता से कोई संबंध नहीं है।

उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों की परंपरा का आंख मूंदकर पालन करने से हमारे मूल्य कमजोर कर रहे हैं और इससे कई समस्याएं भी पैदा होंगी। हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान अपने महान नेताओं की शिक्षाओं को अपनाकर तरक्की हासिल कर सकता है। वेलेनटाइन डे के खिलाफ हुसैन की यह टिप्पणी उस वक्त आई है जब पेशावर और कोहाट में निर्वाचित परिषद ने अपने वहां वेलेनटाइन डे मनाने पर रोक लगा दी है।


Scroll To Top
Translate »