सपा सरकार में यूपी ने नहीं गुण्डे-माफियाओं ने किया विकास: केशव मौर्य


b45b3c324218b2854e1385fa7844709c_M

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जब चाहें तब विकास के मुद्दे पर बहस
कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के कार्यकाल में सिर्फ
गुण्डे-माफियाओं और आराजक तत्वों का ही विकास हुआ है। उन्होंने सपा
प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा सपा नेताओं की करतूतों पर दिए गए बयान का
जित्; करते हुए कहा कि सपा प्रमुख अगर पुत्रमोह में न फंसे होते तो शायद
अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ जाता।

 

मौर्य ने कहा मुख्यमंत्रीमें नैतिकता होती तो वे अपने दल मंे मुखिया की टिप्पणी के बाद तुरन्त
त्यागपत्र दे देते। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी में सरकार बनाने के
लक्ष्य के लिए काम कर रही है। इसके लिए पार्टी लगातार अपनी संगठनात्मक
गतिविधियों को बढ़ा रही है। यूपी में ‘‘परिवर्तन
यात्रा’’ निकालने का फैसला किया है। ये यात्रा प्रदेश के सभी जिलों में
से होकर गुजरेगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा प्रमुख
मायावती द्वारा पार्टी के राष्टैएीय अध्यक्ष अमित शाह पर की गयी टिप्पणी
पर पलटवार करते हुए कहा कि गरीबों की गरीबी को बेचकर मायावती अमीर हुई
है। उन्होंने कहा बसपा के निचले स्तर के काडर से मिल रही रिपोर्ट से बसपा
प्रमुख हताश है। बसपा का जनाधार तेजी से खिसक रहा है।

अब तो बसपा केपुराने साथी भी दल छोड़ रहे है। बसपा में मची भगदड़ साबित करती है कि
मायावती की बढ़ती लालच और टिकटांे की नीलामी के कारण बसपा भविष्य में
इतिहास की पार्टी बनकर रहा जाएगी। देश प्रदेश से उसका अस्तित्व खत्म हो
जाएगा।


Scroll To Top
Translate »