बीजेपी के नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ केस दर्ज


 

harak-singh-rawat_650x400_81458625000

नई दिल्‍ली: हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए उत्तराखंड के नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

सूत्रों के मुताबिक असम की रहने वाली 32 साल की एक महिला ने शुक्रवार को दिल्ली के सफदरजंग थाने में शिकायत देकर कहा कि वो जंगपुरा इलाके में रहती है, उसके साथ 29 जुलाई को ग्रीन पार्क इलाके में रेप किया गया। रेप के बाद हरक सिंह ने उसे धमकाया। पुलिस अब महिला का बयान कोर्ट में भी दर्ज करवा रही है।

साफ है कि हरक सिंह की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। हरक सिंह रावत पर इससे पहले 2014 में एक महिला ने इसी थाने में छेड़खानी का केस दर्ज कराया था। इस मामले पर न तो हरक सिंह रावत का बयान आया है और न ही पुलिस कुछ कह रही है क्योंकि हरक सिंह अब उस पार्टी के नेता हैं जिसकी सरकार के दायरे में दिल्ली पुलिस आती है।


Scroll To Top
Translate »