
लखनऊ,। राष्ट्रीय लोकदल के दिवंगत प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के इलाज में की गयी लापरवाही की जांच कराकर दोषी डॉ.वी.वी. त्रिपाठी को दण्डित कराने के लिए उनके पुत्र डा. अमित सिंह ने राज्यपाल से गुहार लगायी। उनके साथ में राष्ट्रीय महासचिव डॉ.मसूद अहमद, राष्ट्रीय सचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना और फैजाबाद जनपद के उपाध्यक्ष सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव उपस्थित थे।
उन्होंने राज्यपाल से बताया कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल के डाक्टर वी.वी. त्रिपाठी ने यदि समय रहते डेंगू की जांच करा ली होती हमारे पिताजी को बचाया जा सकता था। डॉ.त्रिपाठी ने डेंगू के लक्षण मौजूद होने के बावजूद डेंगू की जांच नहीं करायी जबकि मिडलैण्ड हेल्थ केयर सेन्टर में जांच के दौरान डेंगू पॉजीटिव पाया गया और डेंगू के कारण शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित पाये गये फलस्वरूप उनके अंग प्रत्यंग लगातार निष्प्रभावी होते रहे और अंत में उनकी मृत्यु हो गयी। जिससे किसी बड़ी साजिष और लापरवाही की आष्ंाका लगती है।
डॉ.अमित सिंह ने आज पत्रकार वार्ता करते हुये प्रेस प्रतिनिधियों को बताया कि हमारे पिता पूर्व सदस्य विधान परिषद तथा पूर्व मंत्री थे, जब उनके इलाज में डॉ.त्रिपाठी ने इस तरह की घोर लापरवाही की तो आम मरीजों का कौन पुरूषाहाल होगा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल महोदय से मिलकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर डॉ0 त्रिपाठी के उपर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। डॉ.अमित ने कहा कि हम न्याय के लिए मुख्यमंत्री से भी मिलकर उक्त डॉ.के विरूद्व हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करेंगे यदि हमको न्याय नही मिलता है तो हम अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के साथ जनता की अदालत में जाकर न्याय के लिए संघर्ष करेंगे और डॉ. त्रिपाठी को उनके अंजाम तक पहुंचायेंगे जिससे भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति किसी डाक्टर द्वारा न की जाय।
https://rashtriyadinmaan.com
