
नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी पर जातिवादी राजनीति करने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पार्टी के नेता अमर सिंह ने आज कहा कि अगर सपा जातिवादी पार्टी होती तो आज पार्टी मुख्यिा मुलायम सिंह यादव की तीन बहुए ठाकुर जाति से न होती और यादव परिवार पर ठाकुर बहुओं का कब्जा न होता ।
उन्होंने कहा कि सपा के वरिष्ठ मंत्री शिवापाल यादव की बहू ठाकुर है और हमारे गृृह जनपद आजमगढ़ की रहने वाली है । मुलायम सिंह की बहू और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिम्पल सांसद कन्नौज भी ठाकुर है । इसी तरह मुलायम सिंह की एक और बहू भी ठाकुर है । फिर आप समाजवादी पार्टी पर यादवों का समर्थन करने की बात कैसे कह सकते हैं । हमारी पार्टी में सभी जातियों और धर्मो का बराबर सम्मान होता है ।
सपा सांसद अमर सिंह ने आज कानपुर में आजतक न्यूज चैनल द्वारा आयोजित पंचायत कार्यक्रम में कहा ‘मैं ठाकुर हूं लेकिन यादव महासभा के सम्मेलन में भी जाता हूं और क्षत्रिय महासभा के सम्मेलन में भी जाता हूं। दोनों जगह सम्मानित भी होता हूं । मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव भी क्षत्रिय समाज के सम्मेलन में भी जाते हैं । तो हम कहां से जातिवादी हो गए । हमारी पार्टी में सभी पार्टियों को बराबर सम्मान होता है । मुलायम सिंह के परिवार की तीन बहुए ठाकुर समाज की हैं । ’
उनसे कहा गया कि उनकी पार्टी में अपराधियों का बोलबाला है । इस पर अमर सिंह ने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि जो पार्टी भयमुक्त समाज की बात करती है वह पिछले चुनाव में डीपी यादव, रमाकांत यादव और तहसीलदार सिंह जैसे अपराधियों के बलबूते चुनाव लड़ी थी । दूसरी पार्टियों के लिये धर्म व्यापार और राजनीति होगा लेकिन हमारे लिये धर्म आस्था का विषय है । हम हिंदू हैं, मुलायम सिंह और उनका परिवार हिंदू है लेकिन हम हिंदू धर्म का पालन करते हैं, उसकी राजनीति नही करते ।
https://rashtriyadinmaan.com
