लखनऊ| समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह द्वारा मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की 31 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें अध्यक्ष श्री गौरव दुबे के अतिरिक्त 2 उपाध्यक्ष 1 महासचिव, 1 कोषाध्यक्ष सहित 5 सचिव हैं जबकि 21 सदस्य नामित किये गये हैं।
मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में श्री पंकज यादव और श्री प्रतिपाल सिंह उपाध्यक्ष, श्री सूरज यादव महासचिव तथा श्री श्रवण कुमार जायसवाल कोषाध्यक्ष नामित हैं, जबकि सर्वश्री सारिक उमर, डा0 मुन्ना अल्वी, शेरपाल सिंह तोमर, अतुल यादव तथा मनोज शर्मा सचिव बनाए गए हैं।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नामित 21 सदस्यों के नाम हैं सर्वश्री अंकुरमणि त्रिपाठी, कु0 पूनम राजपूत, रंजीत चैधरी, राधेश्याम मौर्य, हैदर अली, संतोष सिंह, कम्बर ऐजाज शानू, डा0 प्रताप सिंह लोयन, संजय सिंह कंडेरे, डा0 प्रदीप मोहन भटनागर, राजकुमार भारती उर्फ बच्चा पासी, फूलसिंह यादव, मोहम्मद सुहेल सभी उत्तर प्रदेश के हैं जबकि सर्वश्री चरण सिंह यादव (राष्ट्रीय पहलवान) राजस्थान, बौबी त्यागी, नीरज यादव, उर्फ मोनू (उत्तराखण्ड) जागेश राय (छत्तीसगढ़) चन्द्रप्रकाश मिश्र (मुम्बई), उवैश खान (म0प्र0) अनिल वर्मा (हरियाणा) तथा मो0 इरफान मंसूर (बिहार) से नामित सदस्य हैं।
https://rashtriyadinmaan.com
