BJP विधायक पर युवक ने फेंका ‘मिर्ची बम’


 

kapil-dev

मुज़फ्फरनगर: बीजेपी विधायक कपिल देव अग्रवाल पर एक युवक ने मिर्ची पावडर से हमला कर दिया. हमले के दौरान विधायक लोगों की शिकायतें सून रहे थे. हमला करने वाले युवक का नाम कपिल बताया जा रहा है. आनन-फानन में विधायक को सदर बाजार स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. उपचार के बाद कपिल देव को घर भेज दिया गया है.

जानकारी के मुकाबिक बीजेपी कपिल देव अपने गांधी नगर स्थित आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे. इसी दौरान आरोपी युवक भी वहां आया. उसने सबसे पहले विधायक को प्रार्थना पत्र दिया. विधायक अभी प्रार्थना पत्र देख ही रहे थे कि उस युवक ने अपने दो साथियों के सहयोग से विधायक के आंखो में मिर्ची झोंक दिया.

मिर्ची झोंकने के बाद तीनों बाइक से फरार होने में कामयाब हो गए. आनन फानन में विधायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के घर में लोगों का तांता लगा हुआ है. जानकारी के मुताबिक मिर्ची झोंककर भाग रहे युवकों पर सुरक्षा कर्मियों ने फायरिंग भी की मगर वे भागने में कामयाब हो गए. फिलहाल पुलिस उन युवकों को तलाश कर रही है.


Scroll To Top
Translate »