डेंगू से बचाव हेतु समस्त जनपदों में एक सप्ताह का वृहद् स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाये : मुख्य सचिव


rahul-bhatanagar-1
मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को स्वंय सफाई अभियान
 का करना होगा औचक निरीक्षण : मुख्य सचिव
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री राहुल भटनागर ने समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि डेंगू रोग से बचाव हेतु लखनऊ सहित समस्त जनपदों में एक सप्ताह का वृहद् स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाये। उन्होंने समस्त जनपदों के नगर स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिये है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित कर समस्त स्थानों पर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाये। उन्होंने कहा कि रोग के सम्बन्ध में लोगों को जागरूक करने के लिये विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जाये। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थल पर कूड़े को एकत्रित न होने दिया जाये तथा फॉगिंग अभियान भी चलाया जाये। उन्होंने कहा कि बेहतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक स्टाफ की नियमानुसार व्यवस्था कराई जाये।
मुख्य सचिव ने यह निर्देश समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को आज दिये हैं। उन्होंने कहा कि समस्त जिलाधिकारी अपने-अपने जनपदों में सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों व स्टाफ की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें तथा समय-समय पर वह स्वयं चिकित्सा व्यवस्था की जांच हेतु औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि डेंगू रोग से बचाव हेतु आम नागरिकों को जागरूक करने हेतु सार्वजनिक स्थलों पर वॉल पेन्टिंग करायी जाये।
श्री भटनागर ने कहा कि डेंगू बीमारी से सम्बन्धित आवश्यक दवाएं एवं टेस्ट किट्स की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि डेंगू के उपचार एवं रोकथाम में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को स्वंय सफाई अभियान का औचक निरीक्षण कर सफाई कार्य सुनिश्चित कराना होगा।

Scroll To Top
Translate »