सपा नेता बनवारी लाल कंछल का पुतला फूंका,आम जनता के 15 करोड़ रुपया हड़प लिए जाने के विरोध में


10689417_290279041180053_8908335110671246768_n

लखनऊ, । कंछल ग्रुप द्धारा आम जनता की 15 करोड़ रुपया हड़प लिए जाने के विरोध में राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी द्धारा कंछल ग्रुप के मालिक सपा नेता बनवारी लाल कंछल का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर पार्टी के ज़िला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वाले बनवारी लाल कंछल व उनके पुत्र अमित कंछल के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज करने में पुलिस प्रशासन आना कानी कर रही है इन दोनों लोगो का सरकार का संरक्षण प्राप्त है और सरकारी संरक्षण में यह धंधा फल फूल रहा है जिसका राष्ट्रव्यापी जनता पार्टी व्यापक विरोध करेगी।

श्री श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि कंछल ग्रुप के खिलाफ यदि कानूनी कार्यवाही नहीं हुयी तो राजपा सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का घेराव करेगी और बनवारी लाल कंछल की गिरफ़्तारी व पार्टी से निकालने की मांग करेगी। ज़िलाधिकारी के नाम प्रेषित ज्ञापन में इन्वेस्टरों का धन वापस करने एवं कंछल ग्रुप के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की मांग की गई है।

इन प्रदर्शन में महेंद्र सिंह कनवाल, वरिष्ठ ज़िला उपाधयक्ष, कुलशुम शेख ज़िला सचिव, अश्वनी श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष इ0 आलोक कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष के0 पी0 सिंह, प्रदेश महासचिव बृर्जेश, प्रदेश महासचिव अनवर, प्रदेश सचिव क्षितिज़ भटनागर, प्रयांशु.ज़िला अध्यक्ष युवा मोर्चा मौजूद थे।


Scroll To Top
Translate »