अडाणी ने दुनिया का सबसे बड़ा सोलर पावर प्लांट देश को किया समर्पित


 

116781023

116781023

नयी दिल्ली. अडाणी समूह की इकाई अडाणी ग्रीन एनर्जी ने आज राष्ट्र को दुनिया का सबसे बड़ा सौर संयंत्र समर्पित किया. 648 मेगावाट का यह सौर संयंत्र तमिलनाडु में है और इस पर 4,550 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है. कंपनी ने बयान में कहा कि एक गंतव्य पर 648 मेगावाट के सौर संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया गया है.

बयान में कहा गया है कि यह संयंत्र तमिलनाडु के रामनाथपुरम के कामुती में है. इस पर 4,550 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है. यह राज्य सरकार की 2012 में पेश सौर उर्जा नीति के तहत 3,000 मेगावाट की सौर बिजली उत्पादन के महत्वाकांक्षी लक्ष्य का हिस्सा है. इस समूचे 648 मेगावाअ के संयंत्र को तांतरान्सको के कामुती 400 केवी सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है.

अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी ने कहा, ‘यह तमिलनाडु और देश के लिए एक यादगार पल है. हम राष्ट्र को इस संयंत्र को समर्पित कर काफी खुश हैं. इतने बड़े संयंत्र से देश की दुनिया में प्रमुख हरित उर्जा उत्पादकों में शुमार होने की महत्वाकांक्षा और पुख्ता होती है.’


Scroll To Top
Translate »