उरी हमले को लेकर पाक उच्चायुक्त तलब, भारत ने सौंपे सबूत


 

basit-1-580x395नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने उरी हमले को लेकर पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, ”विदेश सचिव ने आज पाक उच्चायुक्त को तलब कर उरी हमले के सीमा से जुड़े होने के सबूत दिए.”

विदेश मंत्रालय प्रवक्ता ने बताया, “पाक उच्चायुक्त को जानकारी दी गई कि उरी हमले के दो गाइड जिन्हें स्थानीय गांव वालों ने पकड़ा था ये दोनों पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद के रहने वाले हैं. इन दोनों गाइड को फिलहाल हिरासत में लिया गया है.”

विकास स्वरूप ने ट्वीट कर बताया, ”पकड़े गए गाइड में एक का नाम फैसल हुसैन (20 साल) और दूसरे काम नाम यासीन खुर्शीद (19 साल) है. प्ररंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उरी हमले में मार गए आतंकियों में एक आतंकी भी मुजफ्फराबाद का रहने वाला था. मारे गए आतंकी का नाम हाफिज है.”

भारत की तरफ से सौंपे गए ये सबूत पाकिस्तान के मुंह पर तमाचे की तरह हैं. आज पाकिस्तान से सुरक्षा सलाहकार सरताज अजीज ने नेशनल असेंबली में कहा था कि भारत ने ही उरी हमला करवाया था. इसके बाद पाकिस्तान को सबूत देने के लिए उच्चायुक्त तलब किया गया.


Scroll To Top
Translate »