
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से उनके सरकारी आवास पर पिछली बसपा सरकार के मंत्री तथा जनपद फतेहपुर से विधायक श्री अयोध्या प्रसाद पाल ने मुलाकात की।
मुख्यमंत्री के समक्ष समाजवादी पार्टी की विचाराधारा में आस्था व्यक्त करते हुए श्री अयोध्या प्रसाद पाल, बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करने की मंशा जताई।
यह जानकारी आज यहां समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता ने दी।
https://rashtriyadinmaan.com
