
लखनऊ,। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किसानें के मुद्दों को लेकर दिनांक 06 सितम्बर से देवरिया से दिल्ली तक निकाली जा रही किसान यात्रा के तहत श्री गांधी कल दिनांक 28सितम्बर को बरेली के रूहेलखण्ड यूनिवर्सिटी गेट बरेली में मीटिंग करेंगे व छात्रों से मिलेंगे।
इसके उपरान्त धोपेश्वर नाथ मंदिर में दर्शन करने के पश्चात दरगाह.ए.आला.हजरत पर मत्था टेकेंगे। तत्पश्चात आजाद इण्टर कालेज श्यामगंज से स्वालेनगर तक सडक़ मार्ग से जनसम्पर्क करेंगे। इसके उपरान्त श्री गांधी परसा खेड़ा हेते हुए फतेहगंज पश्चिमी मार्केट, धनेता फाटक होते हुए क्यूरार पहुंचेंगेए जहां रामपुर जनपद के बार्डर पर कांग्रेसजनों द्वारा स्वागत किया जायेगा।
इसके उपरान्त जनपद रामपुर के अम्बेडकर तिराहा, मिलक पर अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, तदुपरान्त अल असगर राइस मिल, कमेरी में आयोजित खाट सभा में शामिल होंगे। इसके उपरान्त चमौआ मार्केट होते हुए अम्बेडकर पार्क चौराहा पहुंचेंगे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय जनता द्वारा भव्य स्वागत किया जायेगा। यह जानकारी उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के कम्युनिकेशन विभाग के वाइस चेयरमैन वीरेन्द्र मदान ने दी।
https://rashtriyadinmaan.com
