
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ पत्रकार तथा राज्य सरकार के सलाहकार श्री फ़रज़ंद अहमद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने आज यहां दिवंगत पत्रकार श्री फ़रज़ंद अहमद के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि श्री फ़रजं़द अहमद ने अपनी लेखनी के माध्यम से पत्रकारिता को समृद्ध किया। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई होना कठिन है।
श्री यादव ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों के प्रति हार्दिक सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में सभी उनके साथ हैं।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति ने वरिष्ठ पत्रकार व मुख्यमंत्री के सलाहकार फरजंद अहमद के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। समिति के अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने फरजंद अहमद के निधन को प्रदेश ही नही देश की पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।
देश के जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार फरजंद अहमद का रविवार को निधन हो गया। फरजंद अहमद सीएम अखिलेश यादव के सलाहार भी थे। लंबी बीमारी के कारण उनका निधन हुआ। बता दें कि फरजंद अहमद करीब 30 साल तक इंडिया टुडे के सीनियर एडिटर के पद पर रहे । उनके निधन की खबर मिलते ही हेमंत तिवारी व समिति के अन्य सदस्यों ने उनके आवास पर जाकर श्रद्धांजिल अर्पित की।
https://rashtriyadinmaan.com
