
लखनऊ: यूपी में 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ कुछ महीनें ही बचे हैं लेकिन इससे पहले यूपी के सबसे ताकतवर सियासी घराने में मचा घमासान खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. एसपी सुप्रीमो मुलायम परिवार का ये झगड़ा अब परिवार तक नहीं रह गया बल्कि समाजवादी कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर दो फाड़ हो गया है.
मुलायम परिवार का झगड़ा अभी खत्म होता नहीं दिख रहा है, बड़ी खबर ये है कि पांच नवंबर को समाजवादी पार्टी की स्थापना दिवस के मौके पर होने वाले रजत जयंती समारोह में अखिलेश यादव के समर्थक हिस्सा नहीं लेगें. समाजवादी पार्टी के युवा संगठनों ने प्रेस रिलीज जारी कर बैठक के बहिष्कार का एलान किया है.
अत्यन्त दुखद है कि हमारे युवा साथियों में एमएलसी सुनील सिंह यादव, आनन्द भदौरिया, अरविन्द प्रताप यादव, संजय लाठर तथा बृजेश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, मो.एबाद प्रदेश अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड, गौरव दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्रिगेड तथा दिग्विजय सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा को झूठी शिकायतों के आधार पर समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। अनुशासनहीनता बताकर युवाओं के संघर्षमय जीवन पर जो दाग लगाया गया है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हम सभी युवा साथियों तथा पदाधिकारियों ने युवा नेताओं के निष्कासन के विरोध में निर्णय लिया है कि 5 नवम्बर 2016 को होने वाले समाजवादी पार्टी उ.प्र. के प्रस्तावित स्थापना दिवस, रजत जयन्ती समारोह में शामिल नहीं होंगे। इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता करते हुए कर्नल सत्यवीर सिंह यादव प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ ने कहा कि यह हम लोगों के साथ अन्याय है। हम सभी हजारों युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में निष्ठा एवं आस्था व्यक्त करते है।
इस मौके पर संतोष यादव सनी एम0एल0सी0, अरुण वर्मा विधायक, जयसिंह जयन्त, राहुल सिंहए पूर्व प्रदेश महासचिव युवजन सभा, अवधेश वर्मा, पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा, जुगुल किशोर बाल्मिकि,अरुण यादवए पूर्व प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड, रामसागर यादव, विजय यादव, प्रदीप तिवारी, ओम नारायण यादव, प्रदीप शर्मा पूर्व प्रदेश सचिव युवजन सभा, मनीष दुबे प्रदेश सचिव छात्रसभा, करुणेश द्विवेदी प्रदेश महासचिव छात्रसभा, अरविन्द गिरि प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा, राबिन सिंह यादव पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा, दानिश सिद्दीकी पूर्व प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड, वैभव सैनी प्रदेश सचिव छात्र सभा, शिवकुमार यादव पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी, मनोज यादव प्रदेश मीडिया प्रभारी छात्रसभा, जीतू वर्मा, सर्वेश यादव प्रदेश उपाध्यक्ष छात्रसभा, भूपेन्द्र सिंह यादव पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय, योगेश यादव गाजीपुर, अभिषेक यादव, वैभव सैनी, प्रदेश सचिव छात्रसभा, उदयवीर सिंह एमएलसी, डा. फिदा हुसैन अंसारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, त्रिशुलधारी सिंह छात्रसभा, कार्तिक तिवारी शैलू प्रदेश उपाध्यक्ष युवजन सभा, नागेन्द्र सिंह यादव मौजूद थे।
https://rashtriyadinmaan.com
