मुख्यमंत्री सरकार, परिवार दोनों नहीं संभाल पा रहे: केशव प्रसाद मौर्य


index77777

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विभिन्न मुद्दों की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मौर्य ने कहा कि राशन कार्ड पर मुख्यमंत्री का चेहरा देखकर जनता क्रोधित है। सरकार राशन कार्ड से फोटो हटायें अन्यथा भाजपा चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। चुनाव निकट है तो लुभाने चले। मुख्यमंत्री सरकार और परिवार दोनों नहीं संभाल पा रहे हैं।

प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए मुलायम, माया, अखिलेश जिम्मेदार हैं। सपा.बसपा के रहते यू0पी0 भ्रष्टाचार मुक्त नहीं। भाजपा प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत बनाने में लगी है। भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागतए परन्तु सर्वे और सहमति के बाद ही टिकट। सफलता.असफलता, सुशासन.कुशासन, गुण्डाराज, खनन माफिया, माफियागिरी, जातिवाद, परिवारवाद और विकासवाद राष्ट्रवाद की लड़ाई है। भ्रष्टाचार मुक्त और भ्रष्टाचार युक्त,भाजपा संगठन और कार्यकर्ता के बल पर 2017 चुनाव जीतेगी, कार्यकर्ता का सम्मानए सर्वाेच्च प्राथमिकता है, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी सपा पदाधिकारी बनकर काम न करें, प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमें लिखे जा रहे हैं, अखिलेश बतायें स्थानान्तरण उद्योगए किन्तु वसूली और क्यों, बसपा में गरीबों पिछड़ों दलितों का शोषण क्यों, मायावती वापसी के सपने न देखें, जनता जानती है केन्द्र और प्रदेश में एक ही सरकार से होगा यूपी का विकास, भाजपा बाबा साहेब के सपनों का उत्तर प्रदेश बनायेगी और बाबा साहेब का अपमान करने वालों के विरूद्ध संघर्ष करेगी।


Scroll To Top
Translate »