
लखनऊ,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 अक्टूबर को वाराणसी में डीजल इंजन रेल कारखाना मैदान कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। मोदी की प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा, धमेन्द्र प्रधान, डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने तैयारियों की समीक्षा की।
प्रदेश प्रक्वता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर विभिन्न योजनाओं वाराणसी-इलाहाबाद रेलमार्ग दोहरीकरण, गैस सिलेन्डरों से मुक्ति के लिए पाइप्ट नेचुरल गैस परियोजना, गैस अग्नि शवदाह गृह का शिलान्यास करेंगे।
उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं की आधारशिला प्रधानमंत्री रखने के साथ डुवल रेल इंजन तथा डीजल इंजन रेल कारखाना विस्तारीकरण का लोकापर्ण करेंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी को प्रदुषण मुक्त करने के लिए लगातार योजनाओं की सौगात दे रहे हंै। प्रदेश प्रवक्ता डा0 चन्द्रमोहन ने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार वाराणसी आ रहे प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत को पूरे शहर को सजाया जा रहा है। वाराणसी में दीपोत्सव मोदी जी के आगमन से प्रारम्भ होगा। भारतीय जनता पार्टी ने स्वच्छता जागृति अभियान प्रारम्भ किया है जिसके अन्तर्गत गंगा किनारे दो हजार डस्टबिन, वितरण, महापुरूष मूर्ति सज्जा कार्यक्रम एवं नगर को प्रकाशमान करने का कार्य प्रारम्भ हुआ है।
प्रदेश प्रवक्ता डा.चन्द्रमोहन ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर, राकेश त्रिवेदी, महेश श्रीवास्तव, कौशलेन्द्र सिंह, चंचल सिंह, केदार नाथ सिंह कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हंै।
https://rashtriyadinmaan.com
