फिल्मों में अगर पाकिस्तानी कलाकार चाहिए तो सेना कल्याण कोष में देने होंगे 5 करोड़ रूपये: राज ठाकरे


 

raj-thackerayfinal-22-10-2016-1477136494_storyimage

बोम्बे | महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान वाली फिल्म ए दिल है मुश्किल’ को अपनी तरफ से हरी झंडी दिखा दी है यानि करण जौहर की फिल्म बिना कोई रोक टोक सिनेमा घरों में लगेगी। इसके साथ ही साथ आज उन्होंने एक बड़ा ऐलान भी किया है जिसे सुनकर सभी तरफ हलचल मच गयी है। राज ठाकरे ने कहा है कि अगर कोई फिल्म निर्माता अपनी फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार को लेगा तो उसे सेना कल्याण कोष में पांच करोड़ रूपये का योगदान करना होगा।

बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की मौजूदगी में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और करण जौहर  के बीच बातचीत के लिए मुख्यमंत्री आवास में बैठक हुई थी, जिसके बाद राज ठाकरे ने अपनी मांगे रखी जिसे मान लिया गया है। राज ठाकरे की सबसे बड़ी मांग ये है कि अब फिल्म निर्माताओं को पाकिस्तानी कलाकारों को रखने के एवज में सेना रिलीफ फंड में 5 करोड़ रूपये जमा करने होंगे।

वैसे अब इस फिल्म के बाद अब किसी फिल्म निर्माताओं को पाक कलाकार को अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए इस शर्त पूरी करना होगा। इसके साथ करण जौहर ने फिल्म में सबसे पहले एक पट्टी चलाने को कहा है, जिसमें शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।


Scroll To Top
Translate »