बीजेपी ने कहा, सीएम अखिलेश यादव बहुमत साबित करें


 

index77777

लखनऊ: समाजवादी पार्टी  में चल रहे घमासान के बीच बीजेपी ने सीएम अखिलेश यादव से सदन में बहुमत साबित करने की मांग की है। सपा के इस घमासान पर बीजेपी नजर बनाए हुए है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार ,अखिलेश यादव को बहुमत विधायकों का समर्थन नहीं है लिहाजा उन्हें किसी भी महत्वपूर्ण फैसले से रोका जाना चाहिए। उन्होंने गवर्नर राम नाईक से आग्रह किया कि वो विधानसभा का विशेष सत्र बुलाएं और सीएम से बहुमत साबित करने को कहें।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, कि ‘सपा परिवार में झगडे के कारण राज्य में संवैधानिक संकट खड़ा हो गया है। सरकार नाम की चीज नहीं रह गई है और पूरी सरकार मुलायम परिवार के आपसी झगडे में डूबी हुई है।’

केशव मौर्या ने कहा कि राज्य में संवैधानिक संकट के कारण जरूरत पड़ी तो वो गवर्नर से भी मिलेंगे ।


Scroll To Top
Translate »