अखिलेश से पहले ही शिवपाल यादव ने, सहारनपुर में सभा करके फूंका चुनावी बिगुल


 

a9dc73ff1105c280b26a538f482f7567_m

सहारनपुर: समाजवादी पार्टी बंटने की अटकलों के बीच पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन बनाने के संकेत दिए हैं। इस गठबंधन में चौधरी अजित सिंह के अलावा नीतीश और लालू के शामिल होने की संभावना है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने सहारनपुर और गाजियाबाद दौरे पर इसके संकेत दिए।मंत्री पद से बर्खास्त समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भतीजे और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की रथयात्रा से पहले ही चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने गुरुवार को सहारनपुर में सभा की।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम अकेले चुनाव प्रचार पर निकल रहे हैं और सहारनपुर दौरा सपा की चुनावी शुरुआत है।प्रदेश पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव बुधवार को यहां पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार वह समाजवादी पार्टी के रजत जयंती समारोह में शामिल होने के लिए धर्मनिरपेक्ष दलों को आमंत्रित करने आए हैं।


शिवपाल ने कहा कि सभी सेक्युलर दलों को एक मंच पर साथ लाएंगे। इसमें गांधी, लोहिया और चौधरी चरण सिंह के अनुयायी शामिल होंगे।
इस सिलसिले में वह जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव और केसी त्यागी से मुलाकात कर चुके हैं।अजीत सिंह से मुलाकात पर शिवपाल ने कहा कि इस मुलाकात का जल्द खुलासा हो जाएगा।


शिवपाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश पर तंज कसते हुए कहा कि मैं पार्टी मजबूत करने वालों को जोड़ता हूं। 2003 में सरकार कैसे बनी थी, यह सब जानते हैं।सहारनपुर रवाना होने से पहले शिवपाल ने कहा कि बीजेपी को सत्ता में आने से रोकने के लिए वह हर त्याग करने को तैयार हैं।
अखिलेश यादव 3 नवंबर से रथयात्रा लेकर निकल रहे हैं, लेकिन शिवपाल सिंह यादव ने गुरुवार को ही सहारानपुर से चुनावी अभियान शुरू कर दिया।


सहारनपुर में शिवपाल यादव ने गुरुवार को भायला गांव में पूर्व राज्यमंत्री स्व.राजेंद्र चौधरी की प्रतिमा का अनावरण किया।स्व.राजेंद्र सिंह राणा का एक साल पहले लंबी बीमारी के बाद देहांत हो गया था। गुरुवार को राजेंद्र राणा की पुण्यतिथि मनाई गई।शिवपाल पहले लखनऊ से बाई एयर दिल्ली पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से देवबंद के गांव भायला पहुंचे।स्व.राजेंद्र सिंह राणा देवबंद से विधायक सपा के विधानसभा सदस्य थे।


Scroll To Top
Translate »