मुख्यमंत्री को बड़ी संख्या में लोगों ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं


unnamed
लखनऊ:  समाज के हर वर्ग, धर्म व सम्प्रदाय के प्रमुख लोगों ने आज बड़ी संख्या में यहां मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के सरकारी आवास पर पहुंच कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में देवा शरीफ दरगाह का एक प्रतिनिधिमण्डल भी शामिल था। मुख्यमंत्री ने भी सभी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि सभी त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। इनका उद्देश्य समाज में शान्ति, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की गंगा-जमुनी संस्कृति में सभी धर्माें व वर्गाें के लोग सदियों से आपसी भाई-चारे व सद्भाव के साथ रहते आए हैं। समाजवादी सरकार का उद्देश्य उत्तर प्रदेश की गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री श्री अहमद हसन भी मौजूद थे।

Scroll To Top
Translate »