भोपाल | पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के सभी 8 आतंकवादियों को मार गिराया है। रात करीब 2.30 बजे ये सभी आतंकी एक कांस्टेबल की हत्या कर फरार हो गए थे। सुबह से ही प्रशासन की लापरवाही की लानत की जा रही थी। लेकिन दोपहर में सभी 8 आतंकवादियों को पुलिस ने मुठभेड में ढेर कर दिया। यह एक ज्वाइंट ऑपरेशन था जिसे पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर चलाया। हालांकि आतंकवादियों ने भी गोलियां चलाई लेकिन ज्यादा देर तक वो टिक नहीं पाए और जवानों ने उन्हें ढेर कर दिया।
पुलिस को भोपाल से करीब 8 किमी दूर खेजरा गाँव में फरार आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने एसटीएफ के साथ ऑपरेशन की तैयारी की और सभी आतंकियों को घर लिया गया। उधर फरार आतंकियो के पास भी हथियार थे। उन्होंने भी उधर से फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन वो ज्यादा देर टिक नहीं सके। घटनास्थल पर गाँव वालों की भीड़ लगी हुई है। पुलिस ने शवों को वहाँ से हटा दिया है।
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के केंद्रीय जेल से एक प्रहरी की हत्या कर फरार हुए प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठ आतंकवादियों को पुलिस ने मार गिराया। भोपाल के पुलिस महानिरीक्षक योगेश चौधरी ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि गुनगा थाना क्षेत्र के अचारपुरा के मड़ीखेडा पठार में आतंकवादियों और पुलिस के बीच हुई मठभेड़ में आठों आतंकवादी मारे गए। यह पुलिस की संयुक्त कार्रवाई रही। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने पुलिस पर फायरिंग की और भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आठों आतंकवादी मारे गए।
इससे पहले प्रतिबंधित संगठन सिमी के आठ आतंकी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार हो गए है। फरार होने से पहले आतंकियों ने हेड कांस्टेबल की गला रेतकर हत्या कर दी जिसके बाद वे दीवार फांदकर फरार हो गए। ज्ञात हो की 3 साल पहले भी मध्य प्रदेश के खंडवा से सिमी आतंकी ऐसे ही जेल से फरार हो गए थे। इनके ऊपर देशद्रोह का मुकदमा चल रहा था। इस बार भागने वाले आतंकियों में कुछ वे आतंकी भी शामिल हैं जो पहले भाग चुके हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी आतंकियों ने बैरेक तोड़ा और फिर हेड कांस्टेबल रमाशंकर की हत्या कर दी। हमले के लिए स्टील की प्लेट और ग्लास का इस्तेमाल किया। इसके बाद वे चादर की मदद से दीवार फांदकर फरार हो गए। फरार होने वाले आतंकियों में शेख मुजीब, माजिद खालिद, अकील खिलची, जाकिर, सलीख महबूब और अमजद शामिल हैं।
राज्य की पुलिस हाई अलर्ट पर है। सभी आतंकियों को खोजने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन ने इन आतंकियों का पता बताने वालों को 5-5 लाख रूपए देने की बात कही है। ऐसा भी बताया जा रहा है की गृह मंत्रालय ने एक खिफिया रिपोर्ट दी थी जिसमे जेल ब्रेक की बात कही गई थी मगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया।
https://rashtriyadinmaan.com
