अखिलेश ने सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की


unnamedyyu7yt6
लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व0 सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आज यहां जी0पी0ओ0 पार्क स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि आज का दिन सरदार पटेल के कार्यांे एवं विचारों को याद करने का है। सरदार पटेल और आचार्य नरेन्द्र देव जैसे महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि पारस्परिक एकता और सद्भाव के साथ उनके द्वारा दिखाये गए रास्ते पर चलें।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी सहित कई जनप्रतिनिधियों और अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Scroll To Top
Translate »