
सैफई: परिवार और पार्टी में मचे घमासान के बीच सैफई पहुंचे यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायतें सुनीं। लेकिन इससे पहले जब पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की तो वहां भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसमें एक बुजुर्ग जख्मी हो गए। कई अन्य लोगों को भी चोटें आईं। वहां मची भगदड़ में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
सैफई में अखलेश यादव के जनता दरबार में मची भगदड़ में 5 आम लोगों के अलावा दो मीडियाकर्मी भी घायल हुए। ये भगदड़ जनता दरबार के लिए पीडब्लूडी गेस्ट हाउस गेट पर घुसने के दौरान हुआ। गेट से घुसते वक्त भीड़ में जमकर धक्का-मुक्की हुई। जिसमें कई लोग गेट पर ही गिर गए। इनमें संतोष यादव, बलवंत, शीर्षक दुबे, आईबीएन7 के पत्रकार अरवीन श्रीवास्तव सहित, हिंदी खबर के पत्रकार घायल हो गए। दो लोगों को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
https://rashtriyadinmaan.com
